8 Food You Should Never Eat ! || इन 8 चींजों को खाना आज ही बंद कर दें !

इन 8 चींजों को खाना आज ही बंद कर दें ! 

दोस्तों कुछ ऐसी चीजें होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जानलेवा होती है। आज हम ऐसी कुछ 8 चीजों के बारे मे जानेगें जिन्हें खाना हमें आज से ही बंद कर देना चाहिए।

हर इन्सान की खान-पान से जुडी हुई आदतें अलग-अलग होती है। कुछ लोग सेहतमंद रहने के नजरिये से खाते है और कुछ लोग पेट भरने के लिए खाते है। कुछ लोग खाने पिने में परहेज करते है, और कुछ लोग केवल स्वाद के पीछे ही भागते रहते है।

आदतें चाहे जैसी भी हो रोजाना या कभी-कभी खाए जाने वाली चीजों को लेकर जो हमारी सोच और धारणा बनी हुई है, उस पर हमारे आस-पास के लोगों और माहोल का और T.V पर बताये जाने वाले विज्ञापनों का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है।  जाने-अनजाने में हम कुछ एसी चीजें खाना और उनको पसंद करने लग जाते है, जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होते है।

तेजी से वजन बढ़ना, पेट से जुडी हुई अलग-अलग समस्याएं होना, लगातार तनाव में रहना, ज्यादा आलस करना या थकान महसूस होना, अचानक त्वचा पर फिंसिया होना, खुजली और इन्फेक्शन, रात को ठीक से नींद न आना, आँखों में कमजोरी आना, शरीर में Blood Pressure,  Cholesterol, शुगर बढ़ने के साथ-साथ जोड़ो तथा किडनी  से सम्बंधित गंभीर बीमारियाँ केवल खान-पान में ज्यादा गलत चीजों का सेवन करने से ही पैदा होती है।
आज का जो हमारा Topic है इसमें हम कुछ 8 ऐसी  चीजों के बारे में जानेगें जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।  जिनका हमें कम से कम सेवन करना चाहिए। साथ हम यह भी जानेगें कि अगर आप इन चीजों को खाते है तो इन्हें किस तरह और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

1. चावल (Rice) :- 

तो सबसे पहले हम बात करते है चावल की। चावल अगर दिन के समय गर्म-गर्म खाये जाये तो इनसे हमें कोई नुकसान नही होता है।  अक्सर लोगों की आदत होती है कि जो रात के बचे हुए चावल होते है उनको वह अगले दिन गर्म करके  खाते है। रात के बचे हुए चावल हमारी सेहत के लिए जितना हमें लगता है उससे कहीं ज्यादा हानिकारक हो सकते है। क्युकि चावल पकने के बाद जब ठंडे हो जाते है तब उनमे Bacillus Cereus नामक जीवाणु फैलने लगता है।

ठंडे चावल जितनी देर के लिए सामान्य तापमान पर रखे होते है। उतनी देर तक यह जीवाणु पूरी तरह उसमे फ़ैल कर के चावल को दूषित कर देता है। उनमे Toxin  मिला देता है। उसके बाद चावल को कितनी भी देर तक गर्म क्यों ना कर ले यह विषैला पदार्थ चावल से बहार नहीं निकलता। इस तरह के चावल खाने पर Food Poisoning होने के बहुत ज्यादा संभावना रहती है। Food Poisoning में उलटी, दस्त, और पेट दर्द की समस्या के साथ-साथ, सिर दर्द और शरीर में ताकत की कमी भी महसूस होती है। इस समस्या से बचने के लिए कोशिश करें कि चावल गर्म-गर्म ही खाएं।

अगर आप ठंडे चावल द्वारा इस्तेमाल करना चाहते है तो उन्हें पकने के बाद पूरी तरह ठंडा होने से पहले ही Refrigerator के अंदर किसी डब्बे में अच्छे से बंद कर दें। ताकि चावल हवा के संपर्क में न आये।

2. चाय और कॉफ़ी (Tea & Coffee) :-

Tea & Coffee चाय या कॉफ़ी  भी कई स्थितियों में हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक हानिकारक होती है। जब हम खाली पेट इसका सेवन करते है तो उस स्थिति में यह हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। हमारे पेट के खाली रहने का सबसे लम्बा समय रात का समय होता है और लम्बे समय तक खाली पेट रहने की वजह से हमारे पेट में Acid की मात्रा बहुत अधिक बाद जाती है।  इसलिए उठते ही Acid को शांत करने के लिए 2-3 गिलास पानी पिने की सलाह दी जाती है।

 जो लोग खाली पेट पीना कुछ खाये चाये या कॉफ़ी पीतें है, उनके शरीर में यह Acid दुगनी रफ्तार से बढ़ने लगता है। ऐसे में Hyper Acidity, कब्ज, गैस, अपचन, त्वचा का कला पड़ना और बाल झड़ने जैसी समस्यांए  समय के साथ साथ  शुरू हो जाती है।

 चाये में Caffeine की मात्रा अधिक होने के कारण धीरे-धीरे इसकी आदत पड़  है। फिर चाहे दिन का समय हो या शाम को  खाली पेट चाये पीना सीधे अपने पेट को जलाने के समान होता है। चाये पिने से हमारे स्वस्थ्य को किसी भी तरह  का लाभ नहीं मिलता और जब इसमें चीनी भी मिला दी जाती है तो इसके हमारे शरीर में होने वाले पुरे प्रभाव 10x और बढ़ जाते है।

 जिससे की चाय या कॉफ़ी का रोजाना पिया गया केवल एक कप ही हड्डियों से लेकर त्वचा तक 50 से भी अधिक बीमारियां खड़ी कर सकता है। इसलिए चाये या कॉफ़ी खाली पेट कभी भी न पियें और कोशिश करें कि इन्हे पूरी तरह बंद ही कर दें।

3. सोडा और ठंडा पेय (Soda & Cold Drinks) :-

यह भी हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक होती है क्यूंकि इनके अंदर जरूरत से ज्यादा Sugar और हानिकारक Chemicals पाए जाते है।

  पोषक तत्व के नजरिये से अगर देखा जाये तो इनके अंदर एक भी ऐसी चीज नहीं होती जो की हमारे शरीर को किसी भी प्रकार का फायदा पहुंचाए।  सभी जानते है की Cold Drink पिने से मोटापा और चर्बी तेजी से बढ़ती है, लेकिन इससे बढ़ने वाले मोटापे की खास बात यह है कि यह शरीर में अनचाही जगहों पर ज्यादा इकट्ठा होता है।
हाल ही में की गयी एक Study  के अनुसार यह पता चला है कि जो लोग  ज्यादा Cold Drinks पीते है।  वह Cold Drinks में पाएं जाने वाले Phosphoric Acid की वजह से उम्र से पहले ही बूढ़े हो जाते है। दिखने में भी अपनी Age से 5-8 साल बड़े दिखाई देते है।

4. अचार (Pickle) :-

रोजाना खाये जाने वाले भोजन के साथ चटनी, आचार, या नमकीन ना होने पर खाने का स्वाद और बढ़ जाता है।  लेकिन इसमें अचार एक ऐसी चीज है, जिसका सेवन संतुलित मात्रा में करना बहुत जरूरी होता है। क्यूंकि अचार वैसे तो हमारी सेहत के लिए यह फायदेमंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने पर यह हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

ज्यादातर लोग अचार बनाने में बहुत ज्यादा मसाले, तेल और सिरके का इस्तेमाल होता है।  तेज मसाले नमक तेल की वजह से इसमें Sodium की मात्रा भी बहुत अधिक होती है।  जो की सीधे हमारे Blood Pressure और Cholesterol को बहुत तेजी से बढ़ाता है। क्यूंकि यह स्वाद में खट्टा होता है, इसलिए ज्यादा अचार खाने वाले लोगों को अक्सर बंद नाक, गले का दर्द, त्वचा पर तरह-तरह की एलर्जी और शरीर में सूजन आने की समस्या भी हो सकती है।

 इसलिए अचार कभी-कभी और कम मात्रा में ही खाना चाहिए। एक बार में बहुत ज्यादा आचार का सेवन कभी नई करना चाहिए।

5. सोयाबीन का तेल (Soyabin Oil) :-

हर तरह का भोजन या पकवान बनाने में तेल सबसे मुख्य चीज होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन सा तेल हमारे स्वस्थ के लिए अच्छा है और कौन सा हानिकारक।

 

हानिकारक तेल की अगर बात करें तो Soyabin Oil हमारे स्वस्थ के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। क्यूंकि यह हमारे शरीर के पाचन तंत्र के बिलकुल भी अनुकूल नहीं है।

 इसके अंदर Phytoestrogens की मात्रा बहुत अधिक होती है।  सोयाबीन का तेल या सोयाबीन से बनी हुई हर तरह की चीजों का ज्यादा सेवन करने से शरीर में Phytoestrogens की मात्रा बहुत तेजी से बढ़ जाती है। जो कि पुरुषों और महिलाओं दोनों के ही शरीर के Harmon’s भयंकर रूप से बुरा प्रभाव डालती है।  Harmons में गड़बड़ी आने पर Thyroid से लेकर गुप्त रोग और महिलाओं के प्रजनन प्रणाली से जुडी हुई कई तरह की बीमारी होने के बहुत अधिक सम्भावना होती है।

 इसलिए खाना बनाने के लिए सोयाबीन तेल की जगह तील, सरसों, नारियल, या जैतून के तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

6. अण्डे (Egg) :-

जब भी सेहत बनाने और सेहतमंद रहने की बात आती है। तब सबसे पहले रोजाना अंडे खाने की सलाह दी जाती है।  एक ऐसा व्यक्ति जो रोजाना कसरत यानि  Workout करता हो, या जिसकी रोजाना ज़िंदगी से बहुत अधिक शारीरिक मेहनत करने वाले कार्य जुड़ें हो।  केवल ऐसे लोगों को ही अंडे खाने से नुकसान नहीं होता।

हालाँकि अंडे खाने के काफी फायदे है।  लेकिन एक पूरा अंडा खाने से शरीर में Cholesterol भी बहुत तेजी से बढ़ता है। जो लोग रोजाना अंडा खाते है, उनके शरीर में अंडे न खाने वाले लोगों के मुकाबले Cholesterol की मात्रा अधिक होती है। High Cholesterol हमारे Heart के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है।

इसके आलावा कई लोग अंडे को कच्चा भी खा जाते है।  दूध, अंडा, मांस, इस तरह की चीजें जो की हमे जानवर के जरिये मिलती हो उन्हें खाने से पहले पकाना बहुत जरूरी होता है। क्यूंकि इस तरह की चीजों को कच्चा खाने से Salmonella Poisoning होने की बहुत अधिक सम्भावना रहती है। जिसमे की उल्टी, दस्त होने के साथ-साथ भयंकर रूप से पेट खराब और असहनीय पेट दर्द होने का खतरा रहता है।

इसलिए अण्डों को कच्चा कभी न खाएं। पकाकर खाने पर भी पहले यह निश्चित जरूर कर लें कि अंडे अच्छे Quality के हो।

7. मकई का लावा (Pop Corn) :-

 इसके आलावा Pop Corn जल्दी से बन जाने वाली एक ऐसी चीज है।  जिसके हल्के वजन होने के कारण अक्सर लोगों को यह लगता है कि यह हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं हो सकते।

 

केवल घर पर बनाये जाने वाले Pop Corn को छोड़कर बाजार में मिलने वाले हर तरह के Pop Corn हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते है। क्यूंकि इनके अंदर नमक, चीनी, तेल, और Artificial Color की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कि हमारे शरीर में बहुत अधिक चर्बी पैदा कर देती है।

 ज्यादा Pop Corn खाने से ह्रदय संबंधी रोग होने की भी सम्भावना है। इसलिए कोशिश करें कि बाहर मिलने वाले Pop Corn कम से कम खाये।

8. कृत्रिम खाद्य रंग (Artificial Food Color) :-

इसके आलावा ऐसी खाये जाने वाली चीजें जिनमे Artificial color का इस्तेमाल किया गया हो। वह भी हमारे शरीर के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकती है। खाये जाने वाली चीजों को दिखने में सुंदर और स्वादिष्ट बनाने के लिए आजकल Food Colors का इस्तेमाल बहुत अधिक बढ़ता जा रहा है।

 

बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मीठी चीजें जैसे की Cake, Ice Cream, Packing में मिलने वाले Juice और Drinks बर्फ का गोला और तरह-तरह की Toffee या Chocolate में Artificial coloring का इस्तेमाल होता ही है। मीठे के आलावा Packing में मिलने वाले नमकीन, Snacks और मसलों में भी Artificial Coloring का इस्तेमाल इन्हे लम्बे समय तक ताजा और अच्छा दिखाने के लिए  किया जाता है।

Artificial Color किसी भी तरह से इंसान के पेट में जाने के लिए बिलकुल भी नहीं बने होते है। ना ही सिर्फ Packet पर Natural Food Color लिखा हुआ होने से इनके पूरी तरह प्राकृतिक होने की कोई गारंटी नहीं है। अलग-अलग Color को बनाने के लिए अलग-अलग Chemicals का इस्तेमाल होता है। इसलिए हर Color का हमारी  सेहत और दिमाक पर अलग-अलग तरह से असर पड़ता है।

नीले Color का Dye सीधे हमारे दिमाक पर बुरा असर डालता है। हरा Color का Dye यानि की मूत्राशय के लिए हानिकारक होता है। लाल Color का Dye  हमारे खून को अशुद्ध करने के साथ-साथ Thyroid के Function को भी खराब करता है। इसके आलावा पीला Color का Dye  हमारे शरीर में अस्थमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सूंघने की शक्ति को भी कमजोर कर सकता है।

Artificial Color का एक पूरी तरह सेहतमंद शरीर पर चाहे इतना असर न हो।  लेकिन बच्चो पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए कोशिश करें की Color वाली चोजों का कम से कम इस्तेमाल करें।

आज के इस Topic  में बताई गयी सारी ही चीजें वैसे तो बहुत आम है लेकिन फिर भी अगर हम चाहे तो थोड़ी सी सावधानी बरत कर इनका इस्तेमाल करना कम कर सकते है। अगर इस तरह की चीजों का सेवन पूरी तरह ही बंद कर दिया जाये तो हर व्यक्ति अपने शरीर को कई खरनाक बिमारियों से बहुत ही आसानी से दूर रख सकता है।

 में ये मानता हूँ की अपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और समझा होगा।  अगर आपको कहीं समझ न आया  हो तो आप  मुझे comment करके बता सकते हो।  मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश  करूंगा।

अगर अपने अभी तक wellnesstips.in blog की notification push  bell को ऑन नही किया है।  तो उसको ऑन कर दें ताकि जब भी मैं नई हेल्थ एंड फिटनेस से सबंधित या आपके स्वास्थ्य के प्रति कोई नई पोस्ट लाऊं तो आप तक notification जरुर  पहुँच जाएँ ताकि  जिससे आप और आपके परिवार का  स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और आपका परिवार हमेशा स्वस्थ और निरोग रहे। 
दोस्तों पोस्ट को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और आपसे अलविदा चाहता हूँ।  अलगी पोस्ट मैं फिर नए Topic and Tips के साथ मिलेंगें. तब तक के लिए धन्यवाद। 

Leave a Comment