How to Grow Long and Thicken Hair Faster in hindi || बालों को तेजी से लम्बा, मोटा बनाये || गंजेपन से छुटकारा पायें घरेलू उपाय ||

दोस्तों बालों का झड़ना और बालों का पकना बहुत ही आम समस्या है। आजकल यह समस्या उम्र से पहले ही होने लगी है। बालों का पतला होना, दोमुहें बाल, गंजापन और सफ़ेद बालों की समस्या के साथ- साथ रुसी (Dandruff) और लगातार  बालों का  गिरना भी कुछ सामान्य समस्या है।

यह समस्या खास तौर में हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी के कारण होती है।  हमारे शरीर के लिए कौन कौन से पोषक तत्व जरूरत होती है।  अगर अपने अभी तक इस पोस्ट को नहीं पढ़ा तो इसको जरूर पढ़ ले। इसमें आपको आवश्यक पोषक तत्व के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।  जिनकी वजह से हमारे बाल खराब होने लगते है।  कई बार यह समस्या Harmons Inbalance की वजह से भी हो जाती है।

जो लोग ज्यादा दवाइयों का सेवन करते है। उसके बाल भी समय से पहले से झड़ना start हो जाएंगे।  बालों से जुडी कोई भी समस्या जब शुरू होती है। तो वह धीरे-धीरे बढ़ती ही रहती है। हर तरह के प्रयास के बाद भी हमे कोई खास परिणाम नहीं मिलते जिसकी वजह से हर बार बालों में कंघी करते समय या नहाते समय हमारे  बहुत सारे बाल गिरने लगते है।  सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए हम इसमें रंग का मसाला (Dye) करते है।

कुछ लोगों में बालों की लम्बाई तो अच्छी होती है लेकिन बाल बहुत ही पतले होते है।  जिससे बाल कम और बेजान से नजर आते है।  Doctor से जब भी बालों के विषय में इलाज लिया जाता है। तो तब वह हमे तेल लगाने से मना करते है। सही तरह से पोषण हमारे बालों को केवल तेल से ही प्राप्त होता है।  इसलिए बालों में तेल लगाना बहुत ही आवश्यक है।

 Market में आपको अलग-अलग तरह के तेल मौजूद है।  जो बालों की समस्या को खत्म करने का  दावा  करते है।   लेकिन उस तेल को इस्तेमाल करने से समस्या खत्म होने की बजाए बढ़ जाती है क्यूकि Market में मिलने वाले तेल खुशबूदार और लम्बे समय तक चलाने के लिए इसमें कैमिकल्स मिलाये जाते है। इसी तरह से इनसे बचने के लिए घरेलू  और आयुर्वेदिक नुस्कों का प्रयोग किया जाये।

बालों का ख्याल रखने के लिए कुछ खास चीजों का अगर लगातार इस्तेमाल किया जाये तो बालों से जुडी हर तरह की समस्याओं को बढ़ने से तुरंत रोका जा सकता है। आज के Topic में हम जानेगें एक ऐसे ही असरदार और अलग तेल के बारे में जो की बालों से सफ़ेद होने बालों के झड़ने और पतले हो रहे बालों की समस्या को पूरी तरह खत्म करके नए बालों की Growth को तेजी से बढ़ाएगा।

नुस्खा नंबर 1 :-

दोस्तों में आपको बता देता हूँ  कि इस तेल को बनाना कैसे है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।  इसे बनाने के लिए हमें जरूरत होगी।

         

  • मेहँदी (Heena)
  • आँवला पाउडर (Gooseberry Powder)
  • जैतून का तेल (Olive Oil)
  • अरंडी का तेल (Castor Oil)
 इन सभी चीजों से जो हम तेल बनाएंगे उसका सबसे ज्यादा असर सफ़ेद हो रहे बाल और तेजी से झड़ रहे बालों पर होता है। लेकिन इसके लिए जरुरी है कि इसमें इस्तेमाल की हुई सभी चीजों की गुणवत्ता अच्छी हो।   तो में आपको बता देता हूँ की इस Oil को किस तरह बनाना है आइये सीखते है।  

बनाने की विधि :-

  • इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपको गैस पर  एक बर्तन को माध्यम आंच पर गर्म करना है। 
  • इसमें लगभग 2½ चम्मच मेहँदी। 
  •   2 चम्मच आंवला पाऊडर मिलाकर माध्यम आंच पर सेंकें। 
  •  इसे हमे तब तक सेंकना है जब तक यह जलकर काला भूरा (Dark Brown) हो जाता है। 
  • इसके बाद गैस को बंद कर  दें। 
  •   इसको ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे किसी कांच के बर्तन में निकल दें।
  •   उसके बाद उस कांच के बर्तन  में 100ml अरंडी का तेल और लगभग 150ml जैतून का तेल मिलाकर सारी चींजों को आपस में अच्छी तरह Mix कर दें। 
  •  इसके बाद  उस कांच के बर्तन में  ढकन लगाकर 4-5 दिन धुप में रखें।
  •  4-5 दिन धुप में रखने से इसमें मौजूद आवलें और मेहँदी से बने  Charcoal (कोयला) के सभी गुण तेल में  अच्छी तरह से मिल जाते है। 
  • धुप में रखने के बाद यह तेल तैयार हो जायेगा। 
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए हफ्ते में 2 बार रात को सोने से पहले अपने बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें। 
  • इसे रात भर अपने बालों में ही रहने दें। 

इस्तेमाल  करते समय तेल की मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। इतने ही तेल का इस्तेमाल करे जो की हमारे सिर में अच्छे से फ़ैल जाये। ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें।  इसे पुरे बालों में न लगाए बल्कि जड़ों में ही लगाएं।  तेल का रात में इस्तेमाल करने के बाद अगली सुबह बालों का धोना जरूरी है।  

दोस्तों यह तेल इतना प्रभावी है कि इसका असर आपको पहले हफ्ते में ही दिखना  शुरू हो जायेगा। अगर आप इसमें अच्छी मेहँदी, अच्छे आवलें का पाउडर और अच्छी गुणवत्ता  वाले तेल का इस्तेमाल नहीं  करते है।  तो आपको इसके होने वाले असर में थोड़ा फर्क आ सकता है।  इसलिए अच्छे परिणाम के लिए कोशिश करें कि मेहँदी के पत्ते और आवलों को सुखाकर घर में ही इनका पाउडर तैयार करें।  ऐसा करने से तैयार तेल का असर 10x अधिक हो जाता है।  

नुस्खा  नंबर 2 :-

दोस्तों में आपको एक और तरीका बताने जा रहा हु जिससे आपके बाल लम्बे और काले घने हो जाएंगे इसके लिए हमे जरूरत होगी।
        

  • कड़ी पत्ता (Curry Leaves)
  • गुलाब का फूल (Rose)
  • मैथी दाना (Fenugreek Seeds)
  • कपूर (Camphor)
  • आँवला (Gooseberry)
  • प्याज (Onion)
  • गुड़हल के फूल (Hibiscus Flower)
किसी भी तेल को बनाने के लिए हमे उसमे Base Oil की जरूरत होती है।  जिसमे हम साडी समग्री मिला सके इसलिए इस Oil को तैयार करने के लिए हम दो तेलों का इस्तेमाल करेंगे। 
  1. नारियल का तेल (Coconut Oil)
  2. तील का तेल (
यह दोनों प्रकार के तेल बालों की Growth के लिए काफी अच्छे होते है।  खासकर तील का तेल. इससे हमारे बालों में रुसी (Dandruff) तेजी से कम होता है।  लेकिन अगर आपके पास टिल का तेल नहीं है तो आप इसमें सरसों का तेल भी मिला सकते है। 

बनाने की विधि :-

  • इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक खली बर्तन ले। 
  •  उसमे  50ml  नारियल का तेल। 
  •   20ml तील का तेल मिलाएं। 
  •  इन दोनों तेल के मिश्रण में हमें सारी चीजें मिला देनी है और इसे गैस में कम आंच पर पकाना है। 
  • इसके लिए सबसे पहले इस तेल में आधा कटोरी कड़ी पत्तियां यानि 10-15 पत्ते डाल लें। 
  •   फिर 2 चम्मच मैथीदाने के मिलाएं। 
  • उसके बाद इसमें 1 गुलाब के फूल की पत्तियां। 
  •  3-4 गुड़हल के फूल के पत्ते। 
  • गुड़हल के फूल के पत्ते डालते समय फूल के निचे से हरा हिंसा निकलकर बचा हुआ फूल मिलाना है।  
  • उसके बाद इसमें आधा कटा हुआ प्याज। 
  •  एक कटा हुआ आवलाँ मिलाएं।
  • अगर आपके पास ताजा आवलाँ नहीं है तो आप इसमें आवलें का पॉउडर भी मिला सकते है। 
  • इसे लगभग 30 मिनट तक कम आंच गैस में पकाना है। 
  • उसके बाद गैस बंद कर दें। 
  • उसके बाद इसके अंदर 4-5gm  कपूर डालें। 
  • जब यह तेल पूरी तरह ठंडा हो जाये तो इस तेल को अच्छी तरह छानकर एक कांच के बर्तन में डाल लें। 
  • उसके बाद इसमें Vitamin A के 2 Capsoul फोड़कर मिलाये। 
  • Vitamin A हमारे बालों की Growth के लिए बहुत अच्छा होता है और इसे मिलाने से इस तेल की Life और ज्यादा हो जाती है। 

 इसके बाद यह तेल तैयार हो जायेगा। इसको आप हफ्ते में 2-3 बार रात को सोने से पहले 5-10 मिनट तक अपने बालों की अच्छी तरह मसाज कर  लें।  अगली सुबह इसे धो लें मसाज करते समय ध्यान रहे कि हल्के हाथों से उँगलियों से बालों की जड़ो में मसाज करे यदि आप जोर से अपने बालों में मसाज करेंगे तो वह बाल कमजोर पड जाते है। 

इस तेल में मुख्य गुड़हल के फूल है।  गुड़हल के फूल में Vitamin C और अमीनो अम्ल प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। जिससे हमारे बाल घने और मजबूत बने रहते है। साथ ही बालों का झड़ना रोकना और नए बालों को उगाने, बालों की मोटाई के लिए भी यह बहुत ज्यादा असरदार होता है। इस तेल को बनाने में लगी सामग्री में से  चीज नहीं मिल पाती है।  तो तब भी आप उन चीजों को छोड़कर इस तेल को बना सकते है।  अगर आप जितनी चीजे बताई है उतनी चीजों की व्यवस्था करते है तो इससे आपको कमाल के परिणाम मिलेंगे।

केवल 2-3 बार में इस्तेमाल करने से ही आपको इसके परिणाम मिलना शुरू हो जायेंगे यह तेल बालों को काला  और घना करने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी पूरी तरह रोक देता है।  खासकर जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे है।  उनके बालों के लिए यह एक रामबाण उपाय सिद्ध होगा। साथ ही जिन लोगो को Dandruff और खुजली रहती है।  उनके लिए भी इसके बहुत ज्यादा लाभ है।  यदि आप इस तेल का इस्तेमाल लगभग 2 महीनों तक करते है तो बालों की लम्बाई में 6-7 Inces  फर्क बिलकुल दिखाई देगा।

इसी के साथ उम्मीद करता हूँ की आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और आपके जीवन में यह कारगर सिद्ध हो। 

 में ये मानता हूँ की अपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और समझा होगा।  अगर आपको कहीं समझ न आया  हो तो आप  मुझे comment करके बता सकते हो।  मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश  करूंगा।

अगर अपने अभी तक wellnesstips.in blog की notification push  bell को ऑन नही किया है।  तो उसको ऑन कर दें ताकि जब भी मैं नई हेल्थ एंड फिटनेस से सबंधित या आपके स्वास्थ्य के प्रति कोई नई पोस्ट लाऊं तो आप तक notification जरुर  पहुँच जाएँ ताकि  जिससे आप और आपके परिवार का  स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और आपका परिवार हमेशा स्वस्थ और निरोग रहे। 
दोस्तों पोस्ट को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और आपसे अलविदा चाहता हूँ।  अलगी पोस्ट मैं फिर नए Topic and Tips के साथ मिलेंगें. तब तक के लिए धन्यवाद।

0 thoughts on “How to Grow Long and Thicken Hair Faster in hindi || बालों को तेजी से लम्बा, मोटा बनाये || गंजेपन से छुटकारा पायें घरेलू उपाय ||”

Leave a Comment