How to Increase Brain Power and Memory Capacity || आज से ही करे अपने दिमाक को 10x तेज ||

दोस्तों कुछ लोगो की यादाश्त बहुत कमजोर होती है। जिसकी चीजों से वह बार-बार भूल जाते है अगर आपको भी ऐसा होता है तो इस Post को पूरा पढ़े में आपको ऐसा तरीका बताने जा रहा हूँ जिससे आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

दोस्तों जब भी एक स्वस्थ शरीर और फिटनेस की बात आती है तो हर व्यक्ति केवल अपने शरीर यानि की Physical Fitness के बारे में ही सोचता है। लेकिन स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क का होना भी बहुत ज्यादा जरुरी है।

एक स्वस्थ दिमाक वाला इन्सान जीवन के स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होता है और अपने जिंदगी के हर छोटे या बड़े लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लेते है। कुछ लोग जल्दी भूल जाते है उनकी जो यादाश्त होती है वह बहुत कम होती है। अक्सर किसी भी चीज को याद करने में उन्हें बहुत मुश्किल आती है।

इसके आलावा कुछ लोगों की एकाग्र होनी की शक्ति बहुत कमजोर होती है। जिसके कारण वह कोई भी चीज पर ठीक से ध्यान नही दे पाते है। एक ही चीज या एक ही बात को उन्हें बार-बार समझना पड़ता है। छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाना और बेचैन हो जाना किसी भी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचना या बहुत  ज्यादा तनाव लेना यह भी एक कमजोर दिमाक के लक्षण है।

जिन लोगो का बार-बार मूड बदलता रहता है या फिर किसी भी चीज के प्रति दिलचस्पी कम रहती है। ऐसे लोगों का मस्तिष्क भी अस्वस्थ ही होता है। एक पढाई करने वाले Student से लेकर एक वृद्ध इन्सान तक हर व्यक्ति को अपने दिमाक को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखना बहुत ही जरुरी है।

आप चाहे Job करते हो या फिर Business और या फिर आप एक HouseWife हो। जीवन के हर स्तर पर निरंतर तरक्की करने के साथ-साथ अपने द्वारा किये जाने वाले कामों में पूर्णता लाने और खुद को लंम्बे समय तक रोग मुक्त और जवान बनाये रखने के लिए तेज दिमाक या स्वस्थ मस्तिस्क का होना बहुत जरूरी है।

आज के इस Topic में आपको कुछ बहुत ही आसान और असरदार तरीके के बारे में बताऊंगा जिन्हें अगर आप अपनी रोजाना जिंदगी में शामिल करते है तो शुरुआत के कुछ दिनों के अंदर ही आप अपने आप में एक फर्क जरुर महसूस करेंगे। साथ ही इनकी मदद से आप अपनी यादाश्त, तनाव से भी हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है।

 आज में आपको दिमाक को तेज और स्वस्थ बनाने के लिए 3  सबसे ज्यादा असरदार तरीके बताऊंगा।

तरीका 1 :-

 सबसे पहले बात करते है पहले तरीके की इसको बनाने के लिए हमें जरूरत होगी।

  • अलसी (Linseed)
  • सौंफ (Fennel Seeds)
  • कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
  • सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)
  • मिश्री (Sugar Candy)
इसमें सूरजमुखी के बीज आपको किसी भी करयाने की बड़ी दुकान में मिल जायेंगे या तो आप इसे online भी मंगवा सकते है। सूरजमुखी के बीज के अंदर Vitamin E और अमीनो अम्ल की मात्रा अधिक होती है। जोकि हमारे दिमाक की थकावट को दूर करके हमारी याद को भी तेज बनती है। 
रोजाना इसका सेवन करने से हमारे दिमाक का Brain Cognitive Function (मस्तिष्क संज्ञानात्मक कार्य) का 
तेजी से सुधार होता है। मुश्किल से  मुश्किल चीजों को भी हम बड़ी आसानी से समझने लग जाते है। 
इसको बनाने के लिए सबसे पहले 100gm. अलसी में 100gm. कद्दू के बीज और 100gm. सूरजमुखी के बीज 50gm. सौंफ और 50gm. मिश्री मिला कर सारी चीजों को Mixer में अच्छे से मिलकर इसका अच्छे से पाउडर बना दे।  इस तरह से यह नुस्खा तैयार हो जायेगा। 
अगर आप कद्दू और सूरजमुखी के बीज को Online खरीदते है तो इन्हें बिना छिलके वाला ही खरीदे। 
अगर आप Market से छिलके वाले लाते है तो सबसे पहले उनके छिलके आप अलग कर दें। उसके बाद उसका पाउडर बना लें। 
इस तरह से इन सब चीजों से मिलकर बना यह चूर्ण हमारे दिमाक की शक्ति को तेजी से बढाता है। इसके मौजूद कद्दू के बीज अपने आप में एक पौषक तत्व का भंडार है। इसके अंदर Vitamin A और Vitamin E, Zink, Omega3, Omega6 और Fatty Acid प्रचुर मात्रा में होते है। 
यह सारे ही पौषक तत्व हमारी स्मरण शक्ति को मजबूत करते है। साथ ही हमारे सोचने और समझने की क्षमता को भी बढ़ाते है। इस तैयार चूर्ण को सुबह शाम 1 चम्मच खाना खाने के बाद खाया जा सकता है। इस चूर्ण को बनाने में हमने जितनी भी चीजों का इस्तेमाल किया है। वह सभी चीजें हमारे दिमाक को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसलिए कम समय में अच्छे परिणाम के लिए इसमें लगी सभी सामग्री का इसमें होना बहुत ही आवश्यक है। 

तरीका 2 :-

इसके आलावा एक और नुस्खा है इसे बनाने के लिए हमें जरूरत होगी

  • चुकंदर (Beetroot)
  • टमाटर (Tomato)
  • आवला जूस (Gooseberry Juice)
  • लाल गोभी (Red Cabbage)
लाल गोभी अपने आप में बहुत ज्यादा ताकतवर होती है कि केवल इसका इस्तेमाल करने से शरीर में हर तरह के पोषक तत्व की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अंदर Calcium, Magnesium, Iron के साथ-साथ Vitamins और Antioxident भी प्रचुर मात्रा में होते है। इन सभी पोषक तत्व का हमारे दिमाक पर तुरंत असर दिखाई देता है। 
यह आपको किसी भी सब्जी की दुकान में आसानी से मिल जायेगी। हम जो यह Juice तैयार कर रहे है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले Mixer में आधा कटा हुआ टमाटर बीज निकलकर डालें। उसके बाद इसमें आधा कटा हुआ चुकंदर डालें। उसके बाद इसमें ⅟₈ भाग यानि एक चौथाई कटी हुई लाल गोभी का आधा हिंसा डाले।  फिर इसके बाद इसमें लगभग 30ml. आवलें का Juice मिलाकर सारी चीजों को Mixer में अच्छी तरह इसका एक Juice तैयार कर दें। 
इसमें हमने आवलें के Juice का इस्तेमाल किया है। लेकिन अगर आपके पास ताजा आवला हो तो आप वह भी इसमें डाल सकते है। कुछ लोगों को गोभी खाने के बाद गैस की समस्या हो जाती है। इसलिए आवलें का इस्तेमाल करने से गोभी से होने वाली गैस की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही इसमें मौजूद Vitamin C और Antioxident हमारे दिमाक में Signal पहुचाने  की प्रक्रिया को बहुत तेज बनाती है। 
इस Juice को सुबह के नाश्ते के साथ पिया जा सकता है। इसका इस्तेमाल हमें दिन में केवल एक बार ही करना है। सुबह के नाश्ते के साथ जब हम इस जूस को पीते है तब यह हमे पुरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है और दिमाक के साथ-साथ शरीर को लम्बे समय  तक कार्य करने की ताकत देता है। 
यह जूस न केवल हमारे दिमाक के लिए बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाती है। इस नुस्खे का असर सीधे दिमाक पर होता है। इसलिए इसके इस्तेमाल करने के कुछ हफ्तों के बाद ही आपके सोचने समझने की शक्ति में काफी बेहतर महसूस करेंगे। 

तरीका 3 :-

इसके आलावा एक और नुस्खा है जो की रात के समय सोते हुए भी आपके दिमाक की शक्ति को बढ़ाएगा इसे बनाने के लिए हमे जरूरत होगी।

  • हल्दी (Turmeric)
  • इलायची (Cardamom)
  • नारियल का तेल (Coconut Oil)
  • बादाम (Almond)
  • दूध (Milk)
जब भी दिमाक तेज करने की बात आती है तब हमेशा बादाम का इस्तेमाल होता ही है। बादाम के अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाक की नस को मजबूत करते है। जिससे की हमारी यादाश्त बढती है और हम ज्यादा चीजों को ज्यादा लम्बे समय तक आसानी से याद रख पाते है। लेकिन अगर किसी वजह से आप बादाम का इस्तेमाल नही कर पाते है। तो इसमें केवल चिरोंजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
इसे बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 बादाम, को दिन भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें फिर शाम के समय इनके छिलके निकालकर। शाम को इसका एक अच्छे से Mixer में Paste तैयार कर दें। 
उसके बाद इस paste को दूध के साथ गर्म करके इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी और एक इलायची छिल कर छिलके सहित डालें। इसके बाद इन सारी चीजों को 5 मिनट तक कम आंच में अच्छी तरह Boil कर लें। उसके बाद गैस को बंद करके इसको थोडा ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये। फिर जब यह पिने लायक हो जाये तब इसमे एक छोटा चम्मच नारियल का तेल मिला दें। 
उसके बाद इसका सेवन करें। इसमें मिठास के लिए आप शहद, गुड या मिश्री का इस्तेमाल कर सकते है। सामान्यत: जब भी हम दूध पितें है तो इसका ज्यादातर असर हमारे शरीर पर होता है। लेकिन जब हम इसमें नारियल तेल मिला देते है। तब इसका पूरा असर सीधे हमारे दिमाक पर होता है। रोजाना नारियल का तेल का इस्तेमाल करने से लम्बी उम्र तक हमारा दिमाक स्वस्थ रहता है। 
जिससे की लम्बी उम्र होने पर भी हमारे सुनने, देखने, और समझने की शक्ति बरकरार रहती है। इस दूध का सेवन रोजाना रात को खाना खाने के बाद और सोने से 2 घंटे पहले ही किया जा सकता है। ज्यादातर लोगों को दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीना पसंद नहीं आता है। लेकिन विश्वास मानिये हर वह व्यक्ति जो पढाई में तेज होता है। पढाई और Business में जिसका प्रदर्शन दुसरो के मुकाबले काफी अच्छा होता है। एक ऐसा व्यक्ति जो अपने काम में उत्तम होता है। इन सभी तरह के लोगों की जिंदगी से रोजाना हल्दी का सेवन  जरुर जुड़ा होता है। 
अगर आप भी अपने दिमाक को लम्बे समय तक स्वस्थ रखना चाहते है तो हल्दी का सेवन जरुर करें। इस Post में बताये गये सभी नुस्खों में अगर कोई चीज आपको नहीं मिलती है तो आप जितनी चीजें इकठी कर पायें केवल उतनी ही चीजों से इन नुस्खे को तैयार कर सकते है। क्यूंकि इन सभी को बनाने में लगी चीजों का अपने आप में एक अलग ही महत्व है। 

इसी के साथ में उम्मीद करता हूँ कि आपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और आपको हर बताई हुई चीज समझ आयी होगी। अगर आपको कहीं समझ न आया  हो तो आप  मुझे comment करके बता सकते हो।  मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश  करूंगा।

दोस्तों पोस्ट को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और आपसे अलविदा चाहता हूँ।  अलगी पोस्ट मैं फिर नए Topic and Tips के साथ मिलेंगें. तब तक के लिए धन्यवाद।  

Leave a Comment