अगर आपको लगता है कि वजन बढ़ाने के लिए आपको सारा दिन कुछ भी कहते रहना है, या तो फिर मीठा खाते रहना है। तो में आपको बता देता हूँ की यह वजन बढ़ने का सही तरीका नहीं है। इससे आप मोटापे का शिकार हो सकते है। धीरे-धीरे मोटापे से होने वाली अनगिनत बिमारियों का शिकार भी हो सकते है।
आज के इस Topic में हम पुरे दिन के Diet Plan के बारे में जानेगें। जिसे अगर आप सही ढंग से Follow करते है तो आप सही तरीके से वजन बढ़ा पाएंगे।
दिन की शुरुआत हम करेंगे गुनगुने पानी के साथ। हल्का गर्म पाने ले लें। 1-2 गिलास गुनगुना पानी एक जगह पर बैठ कर पियें। खाली पेट गर्म पानी से हमारी Body से Toxin बहार निकलते है। हमारे Muscles Relax हो जाते है। Blood Circulation भी और बेहतर हो जाता है।
पानी पीने के आधे घंटे बाद आप 6-7 भीगे हुए बादाम और अख़रोट ले लें। भीगो के खाने से इसके फायदे भी बढ़ जाते है, और ये पचाने में भी आसान हो जाते है। उसके बाद आप एक घंटे Exercise के लिए भी जरूर निकालें। Exercise जितना Weight Loss में जरुरी है उतना ही यह Weight Gain के लिए भी जरुरी है। कोई भी Diet तभी काम करेगी जब आप उसके साथ Exercise भी करेंगे। इसलिए इसके लिए जरूर समय निकालें और हो सके तो सुबह के समय ही करें। इसमें आप Yoga, Jogging या फिर Swimming आदि कर सकते है।
Exercise के कुछ समय बाद अच्छा Nutrition Meal लें। इसमें आप Banana Shake लें सकते है क्यूंकि आपकी Body को Energy की जरूरत है। लेकिन Banana Shake को भी Healthy तरीके से बनाना है। इसमें चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है। इसे बनाने के लिए आप मलाई वाला दूध ले सकते है। उसमे 2 केले दाल सकते है। जो भी Nuts डालना चाहे जैसे बादाम, काजू, अखरोट, और किशमिश आदि डाल सकते है। अगर कुछ मीठा डालना ही हो तो शहद डाल सकते है।
इस तरह से एक Tasty और Healthy Shake तैयार कर लें और Exercise करने के बाद जरूर पियें। इस Shake के 1-2 घंटे के बाद Breakfast कर लें। चाहे Busy क्यों न हो आप Breakfast कभी भी Miss न करें। एक Healthy Nutrition Breakfast करने से आपकी Energy पूरा दिन बनी रहती है। आप ज्यादा Active महसूस करते है।
Breakfast के 2 घंटे बाद आप फल खा सकते है। जो भी आपके शहर में मौसम का फल हो वो आप खा सकते है। जैसे– सेब, नाशपाती, खरबूजा, तरबूज , अंगूर, पपीता आदि। फल हमारी Body को Fiber भी देते है और ढेर सरे Nutrients भी प्रदान करते है
फल खाने के 2 घंटे बाद Lunch की बारी आती है। Lunch में आप 2 चपातियां, 1 कटोरा चावल, 1 कटोरी दाल या फिर कोई भी कड़ी, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दही लेनी है।
Lunch के 2-3 घंटे बाद आप अपनी पसंद की चाय लें सकते है। अगर Green Tea लें तो सबसे बढ़िया है। इसके आलावा आप दूध वाली चाये भी लें सकते है।
इसके 2-3 घंटे के बाद Dinner की बारी आती है। Dinner आपके दिन का सबसे Lite Meal होना चाहिए। Dinner में सबसे पहले सलाद जरूर लें इसके बाद आप 2 चपातियां ले सकते है, उसके साथ 1 कटोरी दाल और सब्जी लें सकते है।
यदि Dinner करने के बाद भी आपको रात को भूख लगती है तो आप रात को सोने से 1 घंटा पहले गुनगुना दूध लें सकते है। इसमें आप शहद डाल सकते है या आप इसके साथ खजूर या छवारें भी ले सकते है।
इस Diet के साथ-साथ आप और क्या लें सकते है?
अगर किसी भी Meal के बाद आपका कुछ मीठा खाने का मन करें तो आप 1 Pic. Dark Chocolate लें सकते है। उसी तरह आप अपनी Diet में आलू या शकरकंदी भी लें सकते है। लेकिन इसे आप केवल उबाल कर ही लें तल कर नहीं। इसके आलावा आप मलाई वाला दूध, दही या पनीर। यह Diet Plan केवल 1700 कैलोरी का है।
अगर आप इसे इसी तरह Follow करते है। तो 1 महीने में 3-5 Kg. Weight Gain कर सकते है। बहार का खाना बिल्कुल न खाएं। ज्यादा तला हुआ और मसालेदार खाना भी न खाएं। चीनी को भी आप Avoid कर सकते है। इसके आलावा आप Exercise को Continue रखे इन्हे बीच में Miss न करें
इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखे कि अपनी 7-8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। किसी भी प्रकार का Stress न लें। अगर अच्छी Diet और Exercise के साथ-साथ इन चीजों का भी ध्यान रखेंगे तो वजन आसानी से बढ़ेगा
में ये मानता हूँ की अपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और समझा होगा। अगर आपको कहीं समझ न आया हो तो आप मुझे comment करके बता सकते हो। मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश करूंगा।