Food Digestion or food Rot || क्या आपका खाना पेट में पचता है या सड़ता है? || जानलेवा खतरे से बचें ||

दोस्तों अगर आप भी जानना चाहते है कि आपको कैसे पता चलेगा की आपका खाना आपके पेट मैं पचता है या फिर पचने की बजाय सड़ता है।

साथ ही हम यह भी जानेगें कि आखिर यह आपके साथ क्यों होता है। अगर आपके पेट में खाना सड़ता है तो कैसे आप अपने दिनचर्या को ठीक करके अपनी इस समस्या को हमेशा के लिए ठीक करेंगे।

दोस्तों एक कहावत तो अपने सुनी ही होगी कि पहला सुख निरोगी काया।  निरोगी रहने के लिए पहली शर्त है की आपका पाचन तन्त्र ठीक रहना चाहिए। क्यूंकि पाचन तन्त्र में अगर गड़बड़ी आ जाती है तो वहीं से हमारे शरीर की बिमारियों का खेल शुरू होता है।

पाचन तन्त्र अगर किसी व्यक्ति का खराब हो जाये तो वह कभी भी एक निरोगी जीवन नही जी सकता है। अगर आपका पाचन तन्त्र ठीक है तो खाना आपके शरीर में अच्छे से पचेगा और उसका लाभ शरीर को मिलेगा। लेकिन अगर वहीँ पाचन तन्त्र अगर खराब है तो खाना पेट में हजम होने की बजाए सड़ने लगता है। शरीर में तरह-तरह की बीमारियाँ इससे होने लगती है।

सबसे पहले यह जानते है कि कैसे आपको पता चलेगा कि आपके शरीर में खाना पचता है या सड़ता है। इसके लिए सबसे पहले आपको खुद अपने शरीर परिक्षण करना होगा मैं आपको कुछ ऐसी चीजे बताऊंगा जो अगर आपके शरीर में होती है तो समझ लेना की आपका पाचन तन्त्र गडबडा चूका है और आपका खाना शरीर में पचने की बजाय सड़ने लगा है।

आइये शुरू करते है सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है की जब भी आप खाना खाते है तो अगर उस समय पेट में भारीपन, गैस बनना, खट्टी डकारे आना, पेट खुल कर साफ न होना, रोजाना खाने के बाद पेट में दर्द रहन, सारा दिन शरीर में सुस्ती आना, कुछ काम करने का मन न करना, मुहँ से हमेशा दुर्गन्ध आना।  यह कुछ लक्षण है जो पाचन तन्त्र की गड़बड़ी के कारण हो सकते है।

अगर आपको भी इनमे से कुछ अपने अंदर रोजाना दिखाई दे तो आप समझ जाना कि आपका पाचन तन्त्र अब ठीक नहीं रहा और आपका खाना पेट में पचने की बजाय सड़ता है।

अगर आपका पाचन तन्त्र खराब है। तो आइये जानते है कि ऐसा आपके साथ आखिर क्यों हुआ?
इसके निम्न कारण है

बिना भूख के खाना खाना :-

दोस्तों हमें जिस चीज की जिस समय जरूरत होती है। हमें शरीर को वही और उतनी ही मात्रा में देनी चाहिए। अगर हम बिना भूख लगे खाना खा लेते है तो वह हमारे शरीर में गड़बड़ पैदा करता है। अगर आपके पेट में भूख नहीं है आपके पेट में अभी भी खाना बचा हुआ है जो अभी तक आपके शरीर में पचमान नहीं हुआ है। अगर आप उपर से और खाना खायेंगे तो न तो आपका पाचन तन्त्र ठीक से काम करेगा और न ही जो खाना अपने खाया है उसका शरीर को कुछ पोषण मिलेगा। बल्कि वह आपके शरीर में सड़ेगा।  उससे आपके शरीर में नुकसान ही नुकसान होंगे। 

खाने के साथ पानी न पीना :-

खाना खाते समय अगर आप पानी पीते है तो यह भी आपके पाचन तन्त्र को कमजोर करता है। क्यूंकि खाना खाने के साथ जब हम पानी पीते है तो यह शरीर की जठराग्नि के कार्य में बाधा डालता है। जिसका सीधा असर आपके पाचन तन्त्र पर दिखाई देता है। आपका खाना अच्छे से पचमान नही हो पाता। 

Junk Food खाना :-

ऐसी चीजे खाना जो शरीर में अच्छे से और आसानी से न पच सके। जैसे तली हुई चीजें खाना, बर्गर, चोवमिन, पिज़्ज़ा, या फिर मांस मछली का सेवन करना। ऐसा खाना खाने से भी पाचन तन्त्र ठीक से काम नहीं करता।
दोस्तों यह तो बात थी कि आपका पाचन तन्त्र क्यों गडबडा जाता है। चलिए अब जानते है कि इसे ठीक करने के लिए क्या-क्या बदलाब अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करने है। 
सबसे पहले सुबह उठते ही सबसे पहले 2-3 गिलास गुनगुना पानी घूंट भर-भर कर पीना है। अगर हम बिना ब्रश किये सुबह पानी पीते है तो यह सबसे फायदेमंद होता है क्यूंकि बासी मुह में जो लार बनती है अगर वह सीधे हमारे पेट में पानी के साथ चली जाती है तो यह पाचन तन्त्र को बढ़ावा देने का काम करता है। 
आपके पाचन तन्त्र से संबंधित जितनी भी समस्या होती है उनमे यह एक बहुत ही फायदेमंद तरीका है। 
खाना खाने के बाद और खाना खाने के साथ पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको खाना खाने के लगभग 40 मिनट बाद ही पानी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही चाये, कॉफ़ी, कोल्डड्रिंक का इस्तेमाल बहुत कम करना होगा। क्यूंकि यह पाचन तन्त्र के लिए सही नही होते है। 
फ्रिज का ठंडा पानी या पानी में बर्फ डालकर पीना आपके शरीर में धीमे जहर की तरह काम करता है। आपके पाचन तन्त्र के लिए तो यह एक जहर के बराबर ही है। खाना हमेशा ऐसा खाना चाहिए जो हमारा शरीर पचा सके। आपको सिर्फ सात्विक भोजन ही करना चाहिए। 
रात को खाना पेट भर कर नहीं खाना है। क्यूंकि रात को हम सो जाते है और हमारा शरीर कुछ भी काम नहीं करता है जिसके कारण हमारे शरीर में कैलोरी नही जल पाती जिसके कारण वह खाना शरीर में पड़ा रहता है और काम न करने की वजह से पाचन तन्त्र उसको नही पचा पाता जिसकी वजह से शरीर में खाना सार्री रात सड़ने लगता है। 
उससे अच्छा है यदि आपको 3 रोटी की भूख है तो आप सिर्फ 2 ही रोटी खाए ताकि वह अच्छे से पचमान हो जाये। आपको किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो। 

दिन में लगभग 30 मिनट तक योग एक्सरसाइज, या दौड़ना ऐसी कुछ गतिविधियाँ कर सकते है अगर आप इन नियमों को अपनी जिंदगी में अपना लेते है तो आप न तो कभी बीमार पड़ेंगे और न ही कभी आपका पाचन तन्त्र खराब होगा। आपका खाना सड़ने की बजाय पचने लगेगा। 
अगर आपको यह सूचनात्मक Post लगी हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार के सदस्य और अपने रिश्तेदारों के साथ साँझा कर सकते है। ताकि किसी का खाना भी पेट में न सड़े और सभी अपनी कुशहाल जिंदगी जीयें। 
इसी के साथ में उम्मीद करता हूँ कि आपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और आपको हर बताई हुई चीज समझ आयी होगी। अगर आपको कहीं समझ न आया  हो तो आप  मुझे comment करके बता सकते हो।  मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश  करूंगा।

दोस्तों पोस्ट को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और आपसे अलविदा चाहता हूँ।  अलगी पोस्ट मैं फिर नए Topic and Tips के साथ मिलेंगें. तब तक के लिए धन्यवाद।  

Leave a Comment