पेट साफ करने के लिए क्या करें – 7 Tips

पेट साफ करने के लिए क्या करें ?

यदि आपको सुबह पेट साफ करने में दिक्कत आती है या कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो में आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताऊंगा जिनकी मदद से आप हेल्दी और बीमारियों से दूर रह सकते हैं, तथा अपने पेट को साफ कर सकते हैं। पेट साफ नहीं होने से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है।
वैसे तो पेट साफ न होने के बहुत से कारण होते हैं लेकिन इनमें से प्रमुख हमारा गलत खानपान, सुबह उठकर व्यायाम नहीं करना, पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी नहीं देना, समय पर शौच नहीं जाना, चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करना आदि।
पेट साफ करने के लिए क्या करे

पेट को तुरंत साफ करने के तरीके:-

यदि आप तुरंत पेट साफ करने के उपाय जानना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों में उपलब्ध जानकारी आपको मदद करेगी।

हमें पर्याप्त पानी पीना चाहिए:-

जब हम सुबह प्रातः उठते हैं। उसके बाद हमें नियमित रूप से खाली पेट खूब गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। पानी हमारे पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जो भी हमारे शरीर में गंदगी होती है। पानी उसको साफ करने में मदद कर रहता है, तथा यह बहुत प्रभावशाली माना जाता है।
पानी पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखकर पाचन क्रिया को अच्छा रखता है। साथ ही आपको पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
हमें खाना खाने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या रहती है, जिससे आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

फाइबर युक्त आहार का प्रयोग करना चाहिए:-

शरीर की कई गंभीर बीमारियों की एक वजह पेट साफ ना होना है। यदि हम फाइबर युक्त आहार लेते हैं, तो उससे हमारा पाचन तंत्र चुस्त-दुरुस्त रहता है। साथ ही यह हमारी आंखों को हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं।
यदि आप हाई फाइबर वाली चीजों को ज्यादा खाएंगे। जैसे फल, सब्जियां, दालें इन सभी चीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपके मल त्याग को नियमित कर रखता है।

योगासन तथा व्यायाम:-

हमें रोजाना सुबह जल्दी उठना चाहिए। तदुपरांत हमें योगासन करना चाहिए, तथा अनेक एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपके शरीर में पाचन शक्ति को बल मिलेगा साथ ही आपका शरीर चुस्त तथा दुरुस्त रहेगा।
यदि आपका पेट अच्छी तरह सुबह साफ नहीं होता है, तो आपको कुछ खास तरह के योगासन का सहारा लेना पड़ेगा। जैसे ताड़ासन, बंधासन, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन करने से अपने पेट की समस्या को दूर कर सकते हैं।

नींबू पानी का सेवन करना:-

यदि आप एक गिलास नींबू पानी रोजाना लेते हैं, तो आपका पेट नियमित रूप से साफ रहेगा। यह एक प्राकृतिक पेय है। 
यदि आप नींबू पानी में थोड़ा सा नमक मिला देंगे। तो उससे भी आपकी आंतों की सफाई बहुत अच्छे तरीके से होती है।
 नींबू पानी के साथ यदि आप थोड़ा सा शहद मिला दे वह भी आपके पेट के लिए एक लाभकारी पेय रहेगा।

हर्बल टी तथा जूस का सेवन:-

यदि आप हर्बल टी का सेवन करते है। यदि आप अदरक और लाल मिर्च जैसी चीजों से बनी चाय बनाते हैं। तो इससे आपको कब्ज और एसिडिटी से निपटने में मदद मिलती है। 
यह भी माना जाता है कि पेट साफ करने के लिए सबसे असरदार घरेलू उपचारों में अदरक का नाम भी आता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही यह हमारे पेट की आंतों की सूजन को कम करता है।

उपवास रखना चाहिए:-

यदि आपका पेट तुरंत साफ नहीं हो रहा है। तो आप इस समस्या से निजात पाने के लिए 1 या 2 दिन का उपवास रख सकते हैं। इस दौरान आपको फाइबर युक्त चीजें फल आदि ज्यादा खाने है, और ज्यादा पानी पीना है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर से जो जहरीले पदार्थ होते हैं। वह बाहर निकल जाते हैं और शरीर पूरी तरह से डिटॉक्सिफाई हो जाता है।

तुलसी के पत्ते तथा पुदीना:-

यदि आप रोजाना सुबह 5 से 7 पत्ते तुलसी के साफ करके चबाते है। उसे निकला हुआ जो रस होता है। वह हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाता है, तथा हमारे शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। जिससे हमारा पेट तुरंत साफ होने की प्रक्रिया बढ़ जाती हैं। 
यदि हम रोजाना पुदीना का सेवन करते हैं, तो इससे हमारे पेट का दर्द कम रहता है। तथा पेट साफ करने में मदद मिलती है।

हिंग पाउडर का इस्तेमाल करके:-

कई बार ऐसा होता है, जो हमने खाना खाया होता है। वह अच्छी तरह से पच नहीं पाता है। उसके लिए यदि हम हींग पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। तो अपच से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि आप पेट को अच्छे से साफ करना चाहते हैं। तो एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच हींग पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

अच्छी तरह पेट साफ ना होने के क्या क्या लक्षण है?

यहां मैं आपको कुछ ऐसे लक्षणों को अनुभव प्रदान करवाने वाला हूं। जिसकी मदद से आपको अच्छी तरह पता लग जाएगा कि हमारा पेट साफ होने के क्या क्या कारण हो सकते हैं।
  • सबसे पहला लक्षण पेट में गैस होना है। यदि आपको ऐसा लगता है, कि जो हमने खाया है। वह अच्छी तरह से पच नहीं पाया है। उससे आपको खट्टी डकार आना जैसे लक्षण अपच के कारण हैं।
  • भूख कम लगना या भूख ना लगना भी एक पेट साफ ना होने का लक्षण है।
  • पेट में भारीपन लगना भी एक कारण हो सकता है।
  • पेट में मरोड़ लगना या पेट से अजीब अजीब सी आवाज आना।
  • मल का सख्त हो जाना जब हम सुबह शौच करने जाते हैं तो शौच अच्छी तरह ना होना।
  • मल त्याग करने के दौरान बहुत जोर लगना या नियमित रूप से मल त्याग नहीं होना भी एक कारण हो सकता है।
  • मन अशांत हो जाना या किसी प्रकार का तनाव होना भी एक लक्षण हो सकता है
  • जब हम अपनी सांस छोड़ते हैं। उस दौरान बदबू आना तथा जी  मिचलाना आदि ऐसे कारण हैं।
जिनकी मदद से हमारा पेट तुरंत साफ नहीं हो पाता है। यदि आप उपरोक्त बताए गए पेट साफ करने के तरीकों का अपने जीवन में अच्छी तरह प्रयोग करते हैं। तो आपको कोई ऐसी समस्या नहीं होगी। जिससे आपका पेट खराब रहेगा। इसीलिए आप उनको अच्छी तरह से अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं। और अपना जीवन खुशी खुशी और आनंदमय तरीके से जी सकते है।

पेट साफ होने के क्या-क्या फायदे हैं?

पेट साफ होने के हमारे जीवन में बहुत से फायदे हैं। यहां पर हम उन फायदों के बारे में चर्चा करेंगे।

मजबूत पाचन तंत्र:-

सबसे महत्वपूर्ण यह माना जाता है, कि यदि हमें अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखना है। तो हमें अपने पेट की सफाई को नियमित रूप से करना होगा। वरना हमारे शरीर को ठीक से कोई भी पोषण तत्व नहीं मिलेंगे। यदि आप पोषक तत्वों के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं। स्वस्थ पाचन तंत्र भोजन ग्रहण करने से लेकर मल मूत्र निकासी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलने तक होता है।

अच्छे दिनचर्या की शुरुआत:-

कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा निवास करती है। यदि आपका पेट साफ है तो आपका पूरा दिन भी अच्छा जाएगा। यह तो आपने खुद भी महसूस किया होगा। जब कभी हमारा पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है। तो हमारा दिनचर्या भी उतना एनर्जेटिक नहीं रहती है। व्यक्ति को किसी काम को पूरा करने का मन भी तभी लगता है। यदि उसका पेट अच्छी तरह साफ हो साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का आनंद भी ले सकता है।

ऊर्जा बढ़ाने का काम करना:- 

यदि हमारा पेट नियमित साफ होता है। तो पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। जिससे हमारे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह तेज हो जाता है। किसी भी काम को करने के लिए ध्यान केंद्रित होता है। तथा उस कार्य को ऊर्जावान तरीके से खत्म करना भी एक सकारात्मक संकेत है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना:-

पेट का साफ होना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में अधिक मदद मिलती है। तथा बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

आर्थिक खपत से छुटकारा:-

जब कभी हम बीमार पड़ते हैं। तो सबसे पहले हम मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाते हैं। तो हमारी जो वहां पर आर्थिक खपत होती है। उस से निजात पाने के लिए हमें अपने पेट को नियमित साफ करना पड़ेगा। यदि हमारा पाचन तंत्र सही रहेगा। तो हम कभी बीमार नहीं होंगे। यह केवल वही व्यक्ति बता सकता है, या मरीज बता सकता है, कि उसे दवा खरीदने का कितना खर्च उठाना पड़ता है। जो हमारे आर्थिक भार को बढ़ाता है। हमें इन चक्रों में पड़ने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि आप पेट साफ होने के तरीकों को अच्छी तरह अपनाएंगे।

निष्कर्ष:-

तुरंत पेट साफ न होना आपके स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर समस्या हो सकती है। इसीलिए इस समस्या पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है, कि हमें अपने पेट की सफाई कैसे करनी है? और हमें अपने पाचन तंत्र को कैसे मजबूत रखना है? कब्ज तब तक होता है जब आपका पेट अच्छी तरह नियमित रूप से साफ नहीं होता है। इसको सही करने के लिए आपको ऊपर दिए गए सभी बिंदुओं का ध्यान रखना पड़ेगा। जो चीजें आपको ऊपर बताए गए लेख में बताई गई है। यह चीजें आपको अपने नियमित जीवन में ढालना पड़ेगा। तभी आप एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित रहेगा।

कुछ ऐसे सवाल जो अक्सर पूछे जाते हैं!

पेट को साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए?

पेट को हेल्दी रखने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। अनेक प्रकार के ताजा फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही हमें अपनी रोजमर्रा में दूध दही तथा लस्सी को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा सुबह उठकर हमें गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह हमारे शरीर के लिए बहुत प्रभावशाली माना जाता है।

पेट साफ होने में कितना समय लगता है?

पेट साफ होने में कितना समय लगता है, यह बता पाना थोड़ा सा मुश्किल है। लेकिन यदि आप सुबह शौच जाते हैं। यदि आप 5 से 7 मिनट में फ्री हो जाते हैं। तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। कुछ लोग ऐसा भी करते हैं वह 15 से 30 मिनट तक शौच में ही बैठे रहते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है। इसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना बहुत जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टरी परामर्श ले सकते हैं।

पेट साफ ना हो रहा हो तो क्या करें?

यदि आपका पेट अच्छी तरह से साफ नहीं हो रहा है। तो हमें पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। हमें ऑयली और जंक फूड जैसी चीजों का इस्तेमाल कम करना चाहिए। हमें नियमित रूप से रोजाना योगासन तथा व्यायाम करना चाहिए। यदि कोई गंभीर समस्या हो तो वह हमें डॉक्टर का परामर्श जरूर लेना चाहिए।

पेट साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

पेट साफ करने का सबसे अच्छा तरीका यह है। आपको सुबह जल्दी उठना है। उसके बाद हल्का गुनगुना पानी पी लेना है। उसके बाद आपको शौच जाना है। उसके बाद एक्सरसाइज करना है। संतुलित और पौष्टिक आहार ही लें, खूब पानी पिए, रात को पूरी नींद लें आदि। ऐसे तरीके हैं जिससे आप अपना पेट अच्छी तरह साफ रख सकते हैं।

कौन-कौन से फल खाने से पेट साफ होता है?

यह ऐसे कुछ प्रमुख फल है, जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो हमारे पाचन शक्ति को बल देते हैं। इसीलिए हमें पपीता, सेब, अमरूद, नींबू, नाशपाती, संतरा, कीवी, आलू बुखारा, केला आदि का सेवन करने से पेट साफ होता है

Leave a Comment