कच्चा लहसुन खाने से हो सकते है यह 7 रोग खत्म || Best Benefits of Eating Garlic ||

दोस्तों लहसुन का इस्तेमाल तो हम सभी करते है। आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है।

क्या आपको पता है कि लहसुन एक औषोधी  है। हैरान होने की कोई बात नहीं है। लहसुन एक आयुर्वेदिक औषोधी  ही है। जिसके औषोधीय गुणों के कारण इसे शुरू से ही खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह खाने में स्वाद बढ़ता है और शरीर में बिमारियों से भी हमे बचाए रखता है। क्या आपको पता है कि लहसुन का सेवन अगर हम कच्चा चबा-चबा कर करते है तो ऐसे में यह हमारे शरीर में दस गुना ज्यादा फायदा करता है
सर्दी जुकाम से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल कर सकते है।

दोस्तों आज मैं आपको 7 ऐसे रोगों के बारे में बताऊंगा जिनमे अगर आप लहसुन का इस्तेमाल सुबह खाली पेट चबा-चबा कर करते है तो ऐसा करने से आपके शरीर में वह रोग खत्म हो जायेंगे।

दोस्तों आपने 2-3 कच्ची कली लहसुन का सुबह खाली पेट सेवन करना है तभी यह ज्यादा फायदेमंद होगा। आइये जानते है कि वह 7 रोग कौन-कौन से है।

दिल का रोग :-

लहसुन दिल से संबंधित रोगों को ठीक करता है। लहसुन खाने से शरीर में खून का जमाब नहीं होता और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है। लहसुन और शहद का मिश्रण खाने से दिल तक जाने वाली धमनियों में जमी वसा भी निकल जाती है। जिसके कारण Blood circulation ठीक तरह से दिल तक पहुँच सकता है। ऐसे में दिल के जितने भी रोग होते है वह खत्म होने लगते है। अगर आप भी हृदय से संबंधित कोई समस्या है तो आप सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन चबा-चबा कर खाएं यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

उच्च रक्तचाप :-

लहसुन खाने से उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। लहसुन Blood circulation को नियंत्रित करने में काफी मददगार है। उच्च  रक्तचाप से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर लहसुन को कच्चा और सुबह खाली पेट चबाया जाये तो यह ज्यादा फायदेमंद रहता है। 

पेट से जुडी बीमारियाँ :-

पेट से जुडी सभी समस्या जैसे  Diarrhea, कब्ज की रोकथाम में लहसुन बहुत उपयोगी है। आप इसके लिए सुबह कच्ची लहसुन की कलिया चबा-चबा कर खाली पेट खाएं। ऐसा करने से Diarrhea और कब्ज में आराम मिलेगा। सिर्फ यही नहीं लहसुन हमारे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को भी बहार निकलने का काम भी करता है। अगर आप भी पेट से जुडी किसी  समस्या से जूझ रहे है तो सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन जरुर करें। 

पाचन संबंधी क्रियाएं :-

दोस्तों आपका जो पाचन तन्त्र है उसके अंदर अगर किसी भी तरह की समस्या आ जाती है तो आप सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियों को चबा-चबा के खाएं।  ऐसा करने से हमारा पाचन तन्त्र अच्छा रहता है और भूख भी बढ़ने लगती है। आपका पूरा पाचन तंत्र  ठीक हो जाता है और उसको ताकत मिलती है। 

तनाव को दूर करें :-

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि लहसुन तनाव को भगाने में भी मददगार है। कई बार हमारे पेट के अंदर ऐसे अम्ल बनते है जिससे हमें घबराहट होने लगती है और हमें  तनाव होने लगता है। अगर आप सुबह खाली पेट लहसुन का इस्तेमाल करते है तो यह आपके शरीर में इन अम्लों को बनने से रोकता है। जिसके कारण आपका तनाव कम और ठीक हो जाता है। अगर आप भी तनाव से ग्रसित है तो सुबह खाली पेट लहसुन का इस्तेमाल जरुर करें। 

दांतों का दर्द :-

 दोस्तों लहसुन में Antibecterial और दर्द निवारक गुण पाए जाते है। अगर आपके दांतों में दर्द है तो लहसुन को चबा-चबा कर खाएं और उसको उस दांत के ऊपर चबाएं जिस दांत में दर्द है। ऐसा करने से आपके दर्द में तुरंत आराम देखने को मिलेगा। 

सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद :-

लहसुन सर्दी-जुकाम में भी राहत पहुंचाता है। सांसों से संबंधित बिमारियों की रोकथाम के लिए भी लहसुन बहुत लाभकारी है। सर्दी, जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया, इस सभी के ईलाज में लहसुन का सेवन करना प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है। 
दोस्तों अगर आप भी इन रोगों से बचना चाहते है तो सुबह खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन की कलिया चबा-चबा कर खाएं। ऐसा करने से आप इन रोगों से बचे रहेंगें और अगर आपको यह रोग है तो बहुत जल्द आपको इनमें आराम देखने को मिलेगा। 
दोस्तों यह वह 7 रोग थे अगर आप सुबह खाली पेट लहसुन का इस्तेमाल करते है तो आपके यह 7 रोग खत्म हो जायेंगे। वैसे तो लहसुन के हजारों फायदे है लेकिन आज मैंने थोडा सा Topic स्पष्ट किया है अगर आप चाहते है कि मैं लहसुन के फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाये तो आप मुझे comment box में comment करके जरुर बताएं। 
इसी के साथ में उम्मीद करता हूँ कि आपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और आपको हर बताई हुई चीज समझ आयी होगी। अगर आपको कहीं समझ न आया  हो तो आप  मुझे comment करके बता सकते हो।  मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश  करूंगा।

दोस्तों पोस्ट को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और आपसे अलविदा चाहता हूँ।  अलगी पोस्ट मैं फिर नए Topic and Tips के साथ मिलेंगें. तब तक के लिए धन्यवाद।  

Leave a Comment