अगर घुटनों में दर्द रहता है तो जरुर अपनाये यह तरीका ? || Treatment of knee pain ||

दोस्तों अगर आप भी  घुटनों के दर्द परेशान है तो इसके लिए में आपको आज एक ऐसा तरीका बताऊंगा जिसकी मदद से आपके घुटनों का दर्द कम हो जायेगा और जिसके बाद आपको कभी भी घुटनों में दर्द नही होगा।

सबसे पहले यह जानना बहुत जरुरी है की आखिर Arthritis क्या होता है।

Arthritis (गठिया) :-

Arthritis गठिया जोड़ों में एक तरीके से सूजन पैदा करती है। यह किसी एक संयुक्त या कई जोड़ों को प्रभावित कर सकता है। अनेक प्रकार के  कारणों और उपचार की  विधियों के साथ 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के गठिया हैं। 

गठिया के प्रकार :-

गठिया आम तौर पर दो प्रकार का होता है। 
  •  ऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) 
  •  रुमेटीइड गठिया (RA) 
गठिया के लक्षण आमतौर पर समय के साथ विकसित होते हैं, लेकिन वे अचानक भी दिखाई दे सकते हैं। गठिया आमतौर पर 65 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों में देखा जाता है, लेकिन यह बच्चों, किशोर और छोटे वयस्कों में भी विकसित हो सकता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में गठिया अधिक आम है और अधिक वजन वाले लोगों मेंइसके होने की ज्यादा संम्भावना होती है। 

आज के समय में हर 5 व्यक्ति में से 1 व्यक्ति ऐसा है। जो जोड़ो के दर्द से परेशान है। यह बीमारी लोगों में बढती ही जा रही है। जोड़ो का दर्द केवल घुटनों का दर्द ही नही है बल्कि शरीर का हर वो अंग जहाँ हर दो हड्डियाँ आपस में जुडती है। यहाँ पर होने वाला दर्द जोड़ो का दर्द यानि कि Arthritis कहलाता है।

पुराने समय में एक उम्र होने के बाद जोड़ो में दर्द होना शुरू हो जाता था पर आजकल यह देखा जा रहा है कि जोड़ो के दर्द की समस्या समय से पहले जवान उम्र में ही होने लग गयी है। जिसकी मुख्य दो वजह है।

  • खराब खान-पान

खराब खान पान यानि कि चर्बी पैदा करने वाला खाना जिससे हमारे शरीर में गैस बनती है। साथ ही ज्यादा ठंडा और सुखा भोजन करने से हमे जोड़ो का दर्द हो सकता है। आजकल का हमारा खान-पान बहुत खराब हो चूका है क्यूंकि आजकल हम ज्यादा कीटनाशक दवाइयों से तैयार किये हुए भोजन को खा रहे है जिससे हमारे शरीर में पूरी तरह से पोषक तत्व नही मिल पाते है। जिसकी वजह से हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी होती जाती है और उसकी वजह से ही हमे यह सब समस्याओं का समना करना पड़ता है। 

  • खराब जीवनशैली 

खराब जीवनशैली यानि कि सोने, उठने, और खाने का सही समय न होना। इसके साथ ही अगर हम शारीरिक Exercises भी कम करते है यह भी खराब जीवनशैली का एक प्रमुख कारण हो सकता है। यह समय से पहले जोड़ों में दर्द पैदा कर देती है। इसलिए हमे सुबह जल्दी उठना चाहिए और समय पर अपना भोजन करना चाहिए और समय पर ही सोना चाहिए जिससे हमारी जीवनशैली खराब न हो। 
आज के इस Topic में आपको मैं एक कारगर तरीका बताऊंगा जिससे आपको इतना ज्यादा फायदा होगा यह अपने सोचा भी नही होगा यानि की इस घरेलू नुस्खे से आपके घुटने का दर्द बिलकुल ठीक हो जायेगा।
इस तरीके को बनाने के लिए सबसे पहले किन-किन  चीजों की आवश्यकता पड़ेगी?

  • दूध 
  • कच्ची हल्दी 
  • देसी घी 
इसको बनाने के लिए आपके पास लगभग 300ml. दूध की जरूरत होगी। उसके बाद दूध को आप किसी बर्तन में अच्छी तरह उबल लें। जब दूध अच्छी तरह से उबल जाये तब आप इसे किसी बड़े गिलास में निकल लीजिये। 
इसके लिए आपको शुद्ध कच्ची  हल्दी की जरूरत पड़ेगी। वह आपको Market में मिल जाएगी। उसको आपने अच्छे से पीसकर इस्तेमाल करनी है। वही हल्दी आपको इस्तेमाल करनी होगी। 
उसके बाद इसमें शुद्ध गाये का देसी घी लेना है। यदि गाये का घी ताजा हो तो यह बहुत ही लाभकारी होगा। 
उसके बाद आपको हल्दी और गाये के घी को उस दूध में अच्छे से Mix करना है। आपको इसे तब तक हिलाते रहना है जब तक इसमें यह अच्छी तरह न मिल जाये। 
उसके बाद इसका सेवन जब दूध थोडा हल्का गुनगुना हो जाये तब करना है। यह दूध आपको खड़े होकर ही पीना है बैठकर नही पीना है। इसको अच्छे से हिलाते रहना है और धीरे-धीरे पीना है। इसका सेवन आप दिन में दो बार कर ले। एक बार इसका सेवन आप सुबह खाना खाने के 1 घंटे पहले कर ले और शाम को खाना खाने के 1 घंटे पहले इसका इस्तेमाल करने से आपके घुटनों का दर्द हमेशा के लिए ठीक हो जायेगा। 

इसी के साथ में उम्मीद करता हूँ कि आपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और आपको हर बताई हुई चीज समझ आयी होगी। अगर आपको कहीं समझ न आया  हो तो आप  मुझे comment करके बता सकते हो।  मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश  करूंगा।

दोस्तों पोस्ट को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और आपसे अलविदा चाहता हूँ।  अलगी पोस्ट मैं फिर नए Topic and Tips के साथ मिलेंगें. तब तक के लिए धन्यवाद।  

Leave a Comment