अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

 अखरोट खाने के फायदे और नुकसान –                      

दोस्तो नमस्कार,

यह तो आप जानते ही है कि ड्राई फ्रूट्स और नट्स स्वादिष्ट होने के साथ साथ  सेहत के लिए फायदेमंद तो होते ही है। अगर आप रोजाना अपनी  डाइट में इन्हे शामिल करते है तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

Covered Topics List

Walnut

आज  हम आपको  अखरोट के बारे में सारी जानकारी प्रदान कर रहे है अगर आपके पास या कहीं पर अपने अखरोट देखें हो तो आपको शायद ही इसके इतने फायदे और नुकसान के बारे मे पता हो इसलिए अगर आप जानना चाहते है तो इस post को अंत तक जरूर पढ़े और अपने साथी या मित्रों तक जरूर पहुंचाए।

अखरोट बहुत से गुणों का खजाना है। इसे एनर्जी का पावरहाउस भी कहा जाता है। में आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अखरोट को अंग्रेजी भाषा में वॉलनट (Walnuts) और तेलगु में अकरूट, तमिल में अकरोट्टू, मराठी में अकरोड़ और गुजराती में अक्रोट कहा जाता है।

अखरोट के विभिन्न भाषाओं में जितने नाम है, उसके फायदे भी उतने ही अनेक है।

अखरोट क्या होता है? – What are Walnuts in hindi

अखरोट एक नट है। इसे नट्स की श्रेणी में सबसे उपर रखा गया है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट  फ्रूट है। एक अखरोट के फल में केवल एक ही बीज होता है। अखरोट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे कई तरह के खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है। अखरोट के पेड़ का वैज्ञानिक नाम जूगैलस जीनस है।

इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते है। इससे कई  तरह की समस्याएं दूर होती है। आपके ज्ञान के लिए बता दूं कि अखरोट कोई दवाई नही है जिसकी मदद से किसी बीमारी को दूर किया जा सकता है। अगर कोई गंभीर बीमारी हो तो वैसी अवस्था में आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अखरोट के फायदे – Benefits of Walnuts in hindi

जैसे की मैंने आपको बताया कि अखरोट पोषक तत्व से भरपूर होता है। अखरोट के सेवन करने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते है वो आप नीचे दिए गए विस्तार से पढ़ सकते है।

1. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद :-

अखरोट के पोषक गुणों को लेकर एक रिसर्च की गई जिसमे  पाया गया कि अखरोट में omega-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हमारे ब्रेन फंक्शन अर्थात मस्तिष्क के कार्य पर लाभकारी प्रभाव डालता है। साथ ही हमारी यादाश्त को बढ़ाने में मदद करता है और तनाव को कम करने में बहुत प्रभावकारी साबित होता है।

2. दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद :-

एक वैज्ञानिक के अध्ययन के मुताबिक NCBI की website पर प्रकाशित एक पोस्ट में उन्होंने बताया था कि अखरोट खाने के फायदे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह रक्त धमनियों में फैट के जमाव को रोकता है। इसके अलावा जिन्हे उच्च रक्तचाप  की समस्या होती है उनके लिए भी अखरोट बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है।

3. हड्डियों के लिए फायदेमंद :-

हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए  भी अखरोट का सेवन किया जाता है। अल्फा लिनोलेनिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ से  हड्डियों को मजबूती मिलती है इसलिए अखरोट में भी यह एसिड शामिल होता है। इसके अलावा अखरोट में कैल्शियम और फास्फोर भी पाया जाता है। जिसकी मदद से हड्डियों में कमजोरी नही रहती बल्कि हड्डियों में मजबूती आती है।

4. वजन कम करने के लिए फायदेमंद :-

आपको यह जानकर बहुत प्रसन्नता होगी कि फैट और कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद अखरोट वजन कम करने में मदद कर सकता है। अखरोट भूख को नियंत्रित करता है। 
Benefits of Weight loss

यह फाइबर युक्त होता है जिसके कारण हमारे शरीर से फैट कम होता है। इसलिए वजन को कम करने में अखरोट  पूर्ण रूप से लाभकारी है।

5. गर्भावस्था में फायदेमंद :-

गर्भावस्था के दौरान अखरोट का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अखरोट में फैटी एसिड, विटामिन-A, E, B काम्प्लेक्स होने वाले शिशु के मानसिक विकास  में मदद करता है। साथ ही  साथ अखरोट में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में यौगिक पाए जाते जाते है, जो हमारे स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव डालने का काम करते है। 

6. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए फायदेमंद :-

यदि हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तो हमे बीमारिया लगने का खतरा  कम रहता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए हमे अखरोट के गुण सहायक साबित हो सकते है। अखरोट में मौजूद प्रोटीन में इम्म्यूनोमॉड्युलेटरी प्रभाव पाए जाते है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत  करते है। 

7. एंटी- इंफ्लेमेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर के लिए फायदेमंद :-

एक रिसर्च में पाया गया है कि कई समस्या के समाधान में एंटी इंफ्लेमेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव की अहम भूमिका देखी गई है। अखरोट में यह दोनों प्रभाव पाए जाते है। इसलिए अखरोट में यह गुण भी पाए जाते है। 

क्या अपने कभी सोचा था कि कैंसर जैसी घातक  समस्या को दूर करने में अखरोट इस तरह फायदेमंद हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक अखरोट में पोलीफिनोल पाया जाता है, जो कैंसर के  खतरे को कम करता है। एंटीकैंसर प्रभाव के कारण यह कैंसर ट्यूमर को पनपने से रोक सकता है। वहीं अगर कोई कैंसर से पीड़ित है तो वह डॉक्टर से उचित उपचार करवा सकता है। सिर्फ घरेलू उपचार के जरिये कैंसर को ठीक करना विल्कुल भी सही नहीं हो सकता है। 

8.  डाइबटीज और लो  ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद :-

मधुमेह जैसी समस्या में अखरोट  का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक साबित हुआ  है कि अखरोट का सेवन मधुमेह की रोकथाम में मददगार हो सकता है।  एक रिसर्च में तो यह पता भी चला है कि अखरोट के पेड और पत्तो में एंटी डायबटिक प्रभाव पाए जाते है। इस प्रभाव के कारण रक्त में ग्लूकोस की मात्रा को कम  करने का काम कर सकता है। इसलिए इससे मधुमेह की समस्या से राहत मिल सकती है। 
उच्च रक्तचाप की स्थिति में हृदय संबंधी रोग बने रहने का जोखिम बना रहता है। अखरोट का सेवन उच्च रक्तचाप को कम करने का काम कर सकता है।  जिससे हृदय से जुड़े जोखिम को दूर रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए अखरोट ब्लड प्रेशर के लिए भी लाभकारी है। 

9. स्वस्थ पेट तथा बालो  के लिए फायदेमंद :-

 एक रिसर्च के अनुसार यदि  8 सप्ताह तक प्रतिदिन 43g अखरोट का सेवन करने में एक व्यक्ति में प्रोबायोटिक और ब्यूटिरिक एसिड का उत्पादन होता है जो अचे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते है। अखरोट से आंतों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद मिलती है। यह फाइबर युक्त होने के कारण कब्ज से भी छुटकारा दिला सकता है। इसमें अनेक विटामिन होने के कारण पाचनतंत्र के लिए लाभदायक हो सकता है। 

बालो के लिए अखरोट के फायदे हो सकते है क्यूकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। जो बालो को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। 

10. पित्त की पथरी तथा एंटी एजिंग के लिए फायदेमंद :-

पित्त की पथरी के लिए अखरोट का सेवन सहायक हो सकता है। अखरोट सहित कुछ नट्स में अनसैचुरेटिड फैटी एसिड, फाइबर और मिनरल पाए जाते है।  यह सब पोषक तत्व पित्त की पथरी से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। 
अखरोट में विटामिन-ई होती है। जिसकी मदद से हमारी त्वचा में नमी बनी रहती है जो रूखापन दूर करता है। रिसर्च के मुताबिक अखरोट के तेल में मौजूद एंटी-एजिंग प्रभाव का भी जिक्र किया गया है। इसलिए कहा जा सकता है कि बढ़ते उम्र के प्रभाव को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए अखरोट का सेवन सहायक साबित हो सकता है। 

अखरोट के पौष्टिक तत्व – Walnuts  Nutritional Value in Hindi 

अभी तक जैसे मैंने आपको बताया कि अखरोट के इतने सारे फायदे है अब आपको लग रहा होगा कि यह कैसे हो सकता है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अखरोट में कितना प्रोटीन होता है।

Walnut Nutritional Value chart

यह कैसे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अब हम आपको इसके  मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में बता देते है कि अखरोट में क्या क्या पौष्टिक तत्व कितनी मात्रा में है।  

              पोषक तत्व          मूल्य प्रति 100 G 

             * ऊर्जा                           667 kcal 

             * प्रोटीन                          16.67 g

             * फैट                              66.67g 

             *  सैचुरेटेड फैट                 6.67g 

             * मोनोअनसैचुरेटेड फैट      8.33g

             * पोलीअनसैचुरेटेड फैट     46.67g

             * कार्बोहइड्रेट                   13.33g

             * डाइयट्री  फाइबर             2.6g

             * शुगर                            3.33g 

             * कैल्शियम                     100 mg 

             * आयरन                        24 mg 

             * फास्फोरस                    380 mg 

             * मॉइस्चर                       4.3g               

अखरोट के नुकसान – Side Effects of Walnut in Hindi 

यह तो प्रकृति का नियम ही है कि एक सिक्के के दो पहलू तो होते ही है।  जिन चीज इतने फायदे होते है कहीं न कहीं उस चीज के के नुकसान भी होते है।  अब हम  आपको अखरोट के नुकसान बता रहे है। 

  • स्किन रैशेज :-   

 अखरोट के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते है जिसके कारण स्किन रैशेज होने का खतरा भी बढ़ सकता है। जिसके कारण त्वचा मे लाल रैशेज पैदा होते है। 

  • एलर्जी :-    

 अखरोट का  ज्यादा सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को अखरोट खाने से एलर्जी होती है तो अखरोट का सेवन बिलकुल न करे। इस से साँस लेने में तकलीफ और छाती में खिंचाव महसूस हो सकता है। 

अखरोट में फैट और कैलोरी  की मात्रा ज्यादा होती है।  इसलिए अगर हो  सके तो अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

इस Post मे आपको समझ आ गया होगा कि यदि अखरोट का सेवन पर्याप्त मात्रा में किया जाये तो वही अखरोट चमत्कारी फायदे देता है यदि हम अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करेंगे तो वही अखरोट हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। आपसे उम्मीद है कि आपको दी गयी जानकारी अच्छी और लाभदायक लगी होगी और आप अखरोट खाने के  फायदे उठा पायेंगें। 

यदि अपने  अभी तक अखरोट का सेवन करना शुरू नहीं किया तो आज से ही अखरोट को अपनी डाइट मे शामिल कर लें। इस पोस्ट को आप अपने मित्रो तथा परिवार के सदस्यों के साथ साँझा कर सकते है ताकि उन्हें भी अखरोट के फायदे और नुकसान जान सकें।      

आप इन्हे भी पढ़ सकते है >>>>>

How To Gain Weight Fast at Home – Vegetarian Diet Plan For Weight Gain  

इसी के साथ में उम्मीद करता हूँ कि आपने इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ा होगा और आपको हर बताई हुई चीज समझ आयी होगी। अगर आपको कहीं समझ न आया  हो तो आप  मुझे comment करके बता सकते हो।  मैं आपके Question का Answer देने की पूरी कोशिश  करूंगा।

दोस्तों पोस्ट को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और आपसे अलविदा चाहता हूँ।  अलगी पोस्ट मैं फिर नए Topic and Tips के साथ मिलेंगें. तब तक के लिए धन्यवाद। 

Leave a Comment